आत्मरक्षा का उपाय बताने स्कूलों में पहुंचे सरकारी विभाग, साइबर अपराधों की भी दी जानकारी





सैदपुर। महिला कल्याण व पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के भितरी स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में ’बालिका सुरक्षा जागरुकता कवच’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए उनकी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए टोल फ्री नंबर 1098, आशा ज्योति केंद्र के 181, 182, 101, 102, 108, 1078 व 112 के बारे में बताया। महिला हेल्पलाइन के लिए 1090 व पुलिस के सहायता के लिए डायल 100 के बारे में बताते हुए कहा कि इन नंबरों पर फोन कर अपनी समस्याएं बताई जा सकती हैं। साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर खालिद जमा खां, महिला आरक्षी कविता, मनोवैज्ञानिक शालिनी गुप्ता, प्रधानाचार्य हरिकेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के सरगना को घेरेबंदी कर किया गिरफ्तार
हद है! मंत्री से मुख्यमंत्री तक पहुंची समस्या लेकिन नहीं बदला गया एक माह से जला ट्रांसफार्मर, बिना निस्तारण के मिल रहा है ‘रिसाल्व’ का मैसेज >>