सैदपुर: अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में मार रहा था कलाबाजी, सिर में चोट लगने से डूबा, मौत के बाद कोहराम





सैदपुर। नगर के जौहरगंज स्थित रामतवक्का श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई और करीब एक घंटे बाद उसकी लाश मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उचौरी गांव निवासी 21 वर्षीय गोलू गोंड पुत्र राधेश्याम गोंड के पड़ोस में किसी महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद वो उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौहरगंज स्थित रामतवक्का श्मशान घाट पर आया था। परिजनों के अनुसार, वो काफी चंचल प्रवृत्ति का था। जिसके चलते शवदाह के बाद वो वहीं मौजूद एक नाव पर चढ़ा और कलाबाजी खाते हुए नदी में कूदा। लेकिन दुर्भाग्यवश उसका सिर पानी के अंदर एक पत्थर से टकराया और वो अंदर ही रह गया। जिसके बाद लोग शोर मचाते हुए उसे बचाने को कूदे तो वो नहीं मिला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसकी लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अपने सबसे करीबी मित्र को श्रद्धांजलि देेने के लिए सैदपुर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, लोगों की मुलाकात
नंदगंज: अवैध तमंचा संग बदमाश गिरफ्तार >>