वाराणसी : काशी तमिल संगमम के लिए कन्याकुमारी से बनारस के बीच एक और विशेष ट्रेन, 3 दिसंबर को कन्याकुमारी से रवाना हो 5 को पहुंचेगी बनारस





गाजीपुर। काशी तमिल संगमम-5.0 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कन्याकुमारी और बनारस के बीच एक और विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 06051/06052 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी विशेष ट्रेन का संचालन दिसंबर में एक-एक फेरे में किया जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 06051 कन्याकुमारी-बनारस विशेष ट्रेन तीन दिसंबर को कन्याकुमारी से दोपहर 2ः30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नागरकोविल, तिरुनेलवेली, मदुरै, तिरुच्चिराप्पल्लि, चेन्नई एग्मोर, विजयवाड़ा, वरंगल, बल्हारशाह, गोंदिया, जबलपुर, सतना और प्रयागराज छिवकी सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए पांच दिसंबर को रात आठ बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 06052 बनारस-कन्याकुमारी विशेष ट्रेन नौ दिसंबर को रात 10ः30 बजे बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, गोंदिया, बल्हारशाह, विजयवाड़ा और चेन्नई एग्मोर सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 12 दिसंबर को सुबह 6ः30 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के तीन तथा जेनेरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इससे दक्षिण भारत से काशी तमिल संगमम में शामिल होने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
अनौनी : परिषदीय विद्यालयों में सफाई व्यवस्था बदहाल, कहीं महीने में दो तो कहीं चार दिन आते हैं सफाईकर्मी, शिक्षकों व अभिभावकों ने की नियमित सफाई की मांग >>