अनौनी : सड़क हादसे के मामले में छह माह से फरार बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा, दुर्घटना के मामले में था वांछित

अनौनी। सड़क हादसे के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे 13 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे बहेरी डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी वर्ष बीते एक जून को हुए सड़क हादसे के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बाल अपचारी बहेरी डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ के नीचे वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह व कां दिलीप कुमार रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

