अनौनी : सिधौना रामपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस





अनौनी। खानपुर थानाक्षेत्र के सिधौना रामपुर हाल्ट के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पटरी किनारे शव पड़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिधौना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मर्चरी भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : गूगल पे व फोन पे पर ऐप का पुराना वर्जन होने का फर्जी मैसेज भेज साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए पौने 3 लाख रूपए, हड़कंप
सुहवल : वृद्ध को बचाने के चक्कर में ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल >>