गहमर : रेलवे स्टेशन के पास मिला वृद्ध का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गहमर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को अप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ। सुबह ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और सामान की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वृद्ध की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

