गाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद





गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहर के ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रमुख समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे के सौजन्य और पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय कान्हा के संयोजन में आयोजित भंडारे में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह सात बजे से शुरू हुए भंडारे में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए तहरी और बूंदी की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान घाट परिसर में सेवा और सहयोग का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व हैं। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। वहीं संयोजक ने बताया कि सुबह सात बजे से भंडारा लगातार चलता रहा। प्रयास रहा कि घाट पर आने वाला कोई भी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए बिना न लौटे। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, कन्हैया चौरसिया, अभिषेक पांडेय, आकाश चौधरी, सुधांशु तिवारी, प्रदीप चतुर्वेदी, शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिंद, राजू पांडेय, अमृतांश बिंद, गोलू राय, विशाल कुमार, आशुतोष तिवारी, अमित राय जस्सू, अवनीश प्रताप सिंह, सुधांशु रंजन पांडेय, प्रगति दुबे, सौरभ तिवारी, दीपक तिवारी, किशन यादव, विभा पाल, रवि त्रिपाठी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : पिता की मौत के बाद बेटों पर लगा हत्या का आरोप तो पुलिस ने रूकवाया अंतिम संस्कार, फिर पुराने जमीनी विवाद का निकला मामला
वाराणसी : काशी तमिल संगमम के लिए कन्याकुमारी से बनारस के बीच एक और विशेष ट्रेन, 3 दिसंबर को कन्याकुमारी से रवाना हो 5 को पहुंचेगी बनारस >>