अनौनी : सड़क विवाद में मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में दो आरोपी गिरफ्तार

अनौनी। खानपुर थानाक्षेत्र के अनौनी गांव में सड़क विवाद को लेकर हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार की भोर में अनौनी बाजार में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। बीते दिनों अनौनी में सड़क विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने भोर में गांव से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। दोनों ने अपना नाम गांव निवासी प्रेमशंकर चौबे व करमपुर निवासी अमित पांडेय बताया। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

