सादात : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्कूलों में किया पौधरोपण, की संरक्षण की अपील





सादात। भाजपा संगठन निर्देश पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कर इसके संरक्षण का आह्वान किया। इसी क्रम में उन्होंने सादात ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डढ़वल, बाबा गोपीनाथ इंटर कॉलेज डढ़वल व देवापार में अरुण राजभर के यहां पौधरोपण किया। कहा कि प्रकृति के प्रति हम सभी को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अपनी जिम्मेदारी मानकर हम सभी को ‘एक पौधा मां के नाम’ की भावना से अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सभी से अपील किया कि सभी एक पेड़ अवश्य लगाएं और उस पेड़ का संरक्षण करें। इस मौके पर उमाशंकर यादव, उपेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, सुशील राय, लीलावती यादव, सुदामा यादव, सुशील सिंह, बदरूद्दीन शास्त्री, राजकुमार तिवारी, रघुवंश सिंह, दिलीप पांडेय, विनोद प्रजापति, लाल परीखा पटवा, संजय सिंह, शिवम मद्धेशिया, कुंदन गुप्ता, कृपाशंकर पांडेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : खूंटा छुड़ाकर पट्टीदार की जमीन पर पहुंची भैंस, खुन्नस में महिलाओं व पुरूष पट्टीदारों ने वृद्धा व उसकी 2 बेटियों को किया लहूलुहान
नगसर : शातिर शराब माफियाओं ने बदला शराब तस्करी का पैटर्न, फिर भी पुलिस ने महिला समेत 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, शराब बरामद >>