नगसर : शातिर शराब माफियाओं ने बदला शराब तस्करी का पैटर्न, फिर भी पुलिस ने महिला समेत 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, शराब बरामद

नगसर। शराब माफियाओं ने अब शराब की तस्करी का तरीका बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया है लेकिन पुलिस ने सक्रियता से उनकी ये चाल भी पकड़ी गई है। पुलिस ने शराब की तस्करी कर बिहार जा रही महिला समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 17 पेटियों में रखी कुल 146.88 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभिराज सरोज नगसर मीर राय में चेकिंग करने लगे। तभी वहां कार गुजरी। रोकने पर अंदर बैठी महिला पुलिस से बात करने लगी ताकि पुलिस को शक न हो। लेकिन एसओ ने कार की सघन चेकिंग की तो अंदर 17 पेटियों में 8 पीएम अंग्रेजी शराब की पाउचें भरी पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने महिला सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया और लेकर थाने आई। उन्होंने अपना नाम बबिता देवी पत्नी देवानंद निवासिनी पोकवलियां, अवतार नगर, छपरा, बिहार सहित अमित कुमार पुत्र सुबोध निवासी बाढ़ जिला पटना व अखिलेश यादव पुत्र कमला राम निवासी गिन्नी चक बास के टाल चौराहा, बैकुण्ठपुर थाना खुसरूपुर, पटना बिहार बताया। बताया कि पुलिस से बचने के लिए महिला को तस्करी में शामिल गया था।

