जखनियां : खूंटा छुड़ाकर पट्टीदार की जमीन पर पहुंची भैंस, खुन्नस में महिलाओं व पुरूष पट्टीदारों ने वृद्धा व उसकी 2 बेटियों को किया लहूलुहान





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर भड़ेवर में खूंटे से भैंस छुड़ाकर पड़ोसी की जमीन में चले जाने को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं ने गाली गलौज कर लिया और देखते ही देखते एक पक्ष के पुरूष पट्टीदार भी सामने आ गए। घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को मारपीट दिया। जिसमें रमेश, रामअवतार ने अपने घर की 2 महिलाओं के साथ मिलकर बुधिया देवी व उनकी बेटी आशु को मारपीट दिया। जिसमें आशु के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं उसे बचाने में उसकी छोटी बहन खुशी भी घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता बुधिया ने दोनों पुरूषों सहित घर की महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : ठेकेदार की मनमानी की सजा भुगत रहे परसपुर के लोग, हर घर जल मिशन के लिए आरसीसी सड़क को तोड़कर छोड़ा
सादात : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्कूलों में किया पौधरोपण, की संरक्षण की अपील >>