जखनियां : रेलवे क्रासिंग के दौरान भीड़ के दबाव से टूटा रेलवे गेट का बूम, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार





जखनियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास गुरुवार की शाम करीब सात बजे भीड़ के दबाव के चलते रेलवे गेट का बूम टूट गया। इससे रेलवे गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली मेल ट्रेन के गुजरने के लिए रेलवे गेट बंद किया गया था। इस दौरान गेट के दोनों ओर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े हो गए। ट्रेन गुजरने के बाद गेट खुलते ही जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ करने लगे। इसी दौरान भीड़ के दबाव से गेट का बूम टूट गया। बूम टूटने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहिया वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर घूमकर दक्षिणी केबिन स्थित रेलवे गेट से होकर आवागमन करना पड़ा। स्टेशन मास्टर विनोद यादव ने बताया कि बूम टूटने के बाद उसे बाहर निकालकर राउंडर के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से ट्रेनों का आवागमन जारी रहा और कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : संविधान दिवस पर सिधौना में हुई जागरूकता बैठक, लोगों ने लिया संविधान के अनुरूप आचरण का संकल्प
गोरखपुर : छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए गोरखपुर के रास्ते 28 नवंबर को चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन >>