गोरखपुर : छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए गोरखपुर के रास्ते 28 नवंबर को चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन





गोरखपुर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन आगामी शनिवार को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन छपरा से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मशरख से रात 9ः02 बजे, दिघवा दुबौली से 9ः24 बजे, गोपालगंज से 10ः10 बजे, थावे से रात 11 बजे और तमकुही रोड से 11ः40 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन ट्रेन पडरौना से रात 12ः22 बजे, रामकोला से 12ः44 बजे, कप्तानगंज से 1ः15 बजे, पिपराइच से 1ः33 बजे, गोरखपुर से 2ः35 बजे, खलीलाबाद से 3ः15 बजे, बस्ती से 3ः47 बजे और गोंडा से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गोमती नगर से सुबह 7ः30 बजे, ऐशबाग से 8ः50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10ः55 बजे तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से शाम 4ः20 बजे रवाना होगी। बीना जंक्शन से शाम 7ः35 बजे, रानी कमलापति से रात 10ः25 बजे और तीसरे दिन इटारसी से रात 12ः12 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। इसके बाद खंडवा से रात 2ः42 बजे, भुसावल से सुबह 4ः50 बजे, नासिक रोड से 8ः15 बजे, इगतपुरी से 9ः35 बजे और कल्याण जंक्शन से सुबह 11ः08 बजे रवाना होकर ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : रेलवे क्रासिंग के दौरान भीड़ के दबाव से टूटा रेलवे गेट का बूम, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
अनौनी : कैथी में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, निमंत्रण से लौटने के दौरान हुआ हादसा >>