अनौनी : संविधान दिवस पर सिधौना में हुई जागरूकता बैठक, लोगों ने लिया संविधान के अनुरूप आचरण का संकल्प





अनौनी। संविधान दिवस पर गुरुवार को क्षेत्र के सिधौना में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनिमेष मिश्रा ने उपस्थित लोगों के बीच भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान की मूल भावना, उद्देश्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। संविधान की गरिमा बनाए रखना और उसमें बताए गए आदर्शों को अपने आचरण में शामिल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संविधान के अनुरूप आचरण करने और उसके मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनरों को दिया गया प्रशिक्षण, जारी किए गए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
जखनियां : रेलवे क्रासिंग के दौरान भीड़ के दबाव से टूटा रेलवे गेट का बूम, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार >>