सैदपुर : संविधान दिवस पर मुंसफी में हुई गोष्ठी, सिविल जज ने सभी को दिलाई संविधान की शपथ, की संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपील





सैदपुर। संविधान दिवस पर गुरुवार को नगर स्थित मुंसफी न्यायालय सभागार के सभागार में गोष्ठी और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा उसके मूल्यों और आदर्शों की रक्षा करने की शपथ ली। बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज जूडि अश्वनी कुमार ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से संवैधानिक रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। सहायक अभियोजन अधिकारी पुष्पांजलि मिश्रा और बार के वर्तमान अध्यक्ष शिवधनी त्रिपाठी ने भी संविधान के प्रति निष्ठा और उसके आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामजन्म यादव, दिनेश सिंह, सैय्यद जफर, संतोष यादव, अवनीश चौबे, अब्बास अली, राकेश सिंह, देवशंकर दुबे, ओमप्रकाश राय, अनुराग पाठक, कालिका प्रसाद जायसवाल, विनोद वर्मा सहित न्यायालय कर्मी मनीष पाण्डेय, अजय यादव, अमरशेखर यादव, रामआसरे सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : डबल मर्डर कांड में हत्यारों का अब तक नहीं लगा सुराग, नामजद की तलाश में खाक छान रही पुलिस