नंदगंज : डबल मर्डर कांड में हत्यारों का अब तक नहीं लगा सुराग, नामजद की तलाश में खाक छान रही पुलिस





नंदगंज। थानाक्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मां-बेटी के घर पर ताला बंद है। घर में दोनों के अकेले रहने के दौरान हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इधर पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुहम्मदाबाद : गंगा में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सैदपुर : संविधान दिवस पर मुंसफी में हुई गोष्ठी, सिविल जज ने सभी को दिलाई संविधान की शपथ, की संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपील >>