जखनियां : ठेकेदार की मनमानी की सजा भुगत रहे परसपुर के लोग, हर घर जल मिशन के लिए आरसीसी सड़क को तोड़कर छोड़ा





जखनियां। क्षेत्र के परसपुर गांव में जल नल योजना के तहत उत्तरी छोर पर संबंधित ठेकेदार द्वारा आरसीसी मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। गांव में प्रधानमंत्री की हर घर जल योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से गांव की आरसीसी सड़क को तोड़कर खोद दिया। अब बिना मरम्मत कराए ठेकेदार चला गया। ऐसे में बारिश का समय शुरू हो जाने से टूटी सड़क में पानी भर गया है और लोगों को अब गुजरने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रात में बुजुर्ग व बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने रास्ते की मरम्मत के लिए एसडीएम रवीश गुप्ता से मांग की। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जल निगम के जेई को सड़क मरम्मत का निर्देश दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जमानियां में मुख्य समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, पुलिस व राजस्व अधिकारियों को दिया निर्देश
जखनियां : खूंटा छुड़ाकर पट्टीदार की जमीन पर पहुंची भैंस, खुन्नस में महिलाओं व पुरूष पट्टीदारों ने वृद्धा व उसकी 2 बेटियों को किया लहूलुहान >>