गाजीपुर : जमानियां में मुख्य समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, पुलिस व राजस्व अधिकारियों को दिया निर्देश





गाजीपुर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आए कुल 438 प्रार्थनापत्रों में से मौके पर 45 का ही निस्तारण किया गया। वहीं जमानियां तहसील में मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण किए। जमानियां में कुल 95 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से मौके पर सिर्फ 9 का ही निस्तारण किया जा सका। शेष के लिए टीमें गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में सैदपुर में एडीएम वित्त व राजस्व सुनवाई के लिए पहुंचे। उनके सामने कुल 26 में से मौके पर 2, सेवराई में 26 में 4, कासिमाबाद में 107 में 5, मुहम्मदाबाद में सीआरओ के सामने आए 32 में 4, जखनियां में 108 में 18 व सदर में 44 में मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जमानियां में डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा कि अधिकांश जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते हैं, इसलिए राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ, जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस मौके पर डीडीओ सुभाष चन्द्र सरोज, पीडी राजेश यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिलदारनगर : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर, रेफर
जखनियां : ठेकेदार की मनमानी की सजा भुगत रहे परसपुर के लोग, हर घर जल मिशन के लिए आरसीसी सड़क को तोड़कर छोड़ा >>