गाजीपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व जिले को मिले दो नए क्षेत्राधिकारी, जिले से दो क्षेत्राधिकारियों को भेजा गया गैरजनपद

गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व शासन ने 2 क्षेत्राधिकारियों को गाजीपुर जिले के लिए स्थानांतरित किया है। वहीं जिले से 2 क्षेत्राधिकारियों को भी गैर जनपद भेजा गया है। जिसके तहत हर्षिता तिवारी को बहराइच से व विजय सिंह तोमर को बागपत से स्थानांतरित कर गाजीपुर भेजा गया है। जल्द ही दोनों अधिकारियों को कार्यभार सौंपा जाएगा। इसके अलावा गाजीपुर से दो क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण गैर जनपद में किया गया है। जिसके तहत सुधाकर पांडेय को फतेहगढ़ व अन्निद्य विक्रम सिंह को बहराइच भेजा गया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

