सुहवल : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ विवाहिता की मौत, परिजनों ने गलती से विषाक्त सेवन का किया दावा

सुहवल। थानाक्षेत्र के डुहियां गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी फेकनी देवी पत्नी सुदर्शन यादव के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार महिला ने भूलवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल गाजीपुर स्थित सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरका गुरुवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

