बहरियाबाद : डाला छठ पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, थानाध्यक्ष ने छठ पोखरे का किया निरीक्षण





बहरियाबाद। आगामी डाला छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने हुसैनपुर स्थित उमरवीर पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पोखरे की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर स्थिति देखी गई। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सतर्कता बरत रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गहमर : ससुराल से मायके जाने को निकली महिला का कर्मनाशा पुल के पास खाई में मिला शव, जताई जा रही हत्या की आशंका
अनौनी : मां के त्याग और तीन भाईयों की मेहनत ने राजकुमार पाल को ओलंपिक व अर्जुन अवार्ड तक पहुंचाया, कभी अभावों में पला परिवार आज पूरे देश में बना पहचान >>