कैथी : गाजीपुर व वाराणसी सहित पूर्वांचलवासियों को मिली सौगात, भदहां कलां के इस सेंटर में कैंसर तक का निःशुल्क हो रहा इलाज

कैथी। गाजीपुर व वाराणसी के कैंसर सहित सभी रोगों के मरीजों के लिए क्षेत्र के भदहां कलां स्थित डॉ. विजय यादव मेडिकल कॉलेज से बड़ी खुशखबरी आई हैं। मेडिकल कॉलेज में अन्य सभी विभाग तो ही, इसके आयुर्वेदिक विंग में कैंसर से लगायत सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों के इलाज निःशुल्क रूप से किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में दुनिया की अतिप्राचीन पंचकर्मा पद्धति से सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज बिना ऑपरेशन के किया जा रहा है। यहां पर कैंसर के वो मरीज आकर अपना इलाज करा रहे हैं, जो दिल्ली के एम्स तक से वापस लौट चुके हैं और अब उनका इलाज या तो ऑपरेशन कराना है या सिर्फ आयुर्वेद में संभव है। ऑपरेशन कराने में संभव है कि कैंसर का एक भी टिश्यू रह गया तो कैंसर दोबारा हो सकता है लेकिन पंचकर्मा से उपचार के बाद टिश्यू के बचे रहने की संभावना नहीं है। इस बाबत कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विजय यादव ने बताया कि डॉ. विजय यादव मेडिकल कॉलेज में बीते काफी दिनों से पंचकर्मा पद्धति से 10 चिकित्सकों व विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। बताया कि पंचकर्मा में कैंसर तक का इलाज है। यहां शुगर तक के रोगियों को भी पूरी तरह से स्वस्थ किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर कैंसर के रोजाना करीब 6 से 7 मरीज अपना इलाज कराने आ रहे हैं। बताया कि आमतौर पर अगर कैंसर का इलाज किसी अन्य अस्पताल में कराया जाए तो प्रतिदिन 8 से 10 हजार रूपए लगते हैं लेकिन आगामी 15 जुलाई तक डॉ. विजय यादव मेडिकल कॉलेज में पंचकर्मा पद्धति से कैंसर से लगायत हर तरह के इलाज निःशुल्क किए जा रहे हैं। बताया कि हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के योग गुरू स्वामी रामदेव की प्रेरणा से यहां पर दुनिया की अतिप्राचीन व हर बीमारी के इलाज वाली पंचकर्मा पद्धति का शुभारंभ किया गया। बताया कि पंचकर्मा पद्धति से सभी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। यहां पर पतंजलि से विशेष प्रशिक्षक व पंचकर्मा के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देने आए हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों का बढ़िया इलाज किया जा सके। बताया कि कैंसर आदि के पीड़ितों के खेत, घर तक बिक जाते हैं, लेकिन हमने इस इलाज को निःशुल्क रखा है। बताया कि मेरे द्वारा अब तक 10 हजार से अधिक लोगों के आंख का ऑपरेशन कराया गया है। कहा कि हमारा यही प्रयास रहता है कि किसी भी तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। वहीं कॉलेज में आए मुंह के कैंसर के चौथे स्टेज के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वो दिल्ली के एम्स तक इलाज के लिए जा चुके हैं लेकिन हर जगह ऑपरेशन की बात कही जा रही थी। इसके बाद कैथी स्थित डॉ. विजय यादव मेडिकल कॉलेज के बारे में पता चला तो वो यहां आया तो यहां अब उसका पंचकर्मा में धूपन क्रिया से इलाज शुरू किया गया है। अगर किसी को अपना शरीर डिटॉक्स कराना हो तो भी यहां किया जा रहा है। इस बाबत डॉ. उमेश चौधरी ने बताया कि यहां पंचकर्मा के तहत कई तरह की थेरेपी दी जा रही है। जिसमें लीच थेरेपी, धूपन क्रिया, शिरोधारा, कटीवस्ती, सर्वांग अभयंग, सर्वांग माणिशेड आदि दर्जनों तरह की प्रक्रियाएं हैं। मरीज जिस बीमारी से संबंधित होते हैं, उन्हें उसी प्रकार का उपचार दिया जाता है। बताया कि यहां प्रशिक्षण के लिए भी प्रवेश लिया जा रहा है।

