बहरियाबाद : राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपी बालक टीम के मैनेजर बने उदय शर्मा, एमपी में होगी अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता

बहरियाबाद। हायर सेकेंडरी स्कूल बालापुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक उदय शर्मा को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की बालक टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। जिले के शिक्षक को मिली इस जिम्मेदारी से शिक्षा और खेल जगत में खुशी का माहौल है। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 नवंबर तक मध्य प्रदेश के सागर स्थित सिटी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक उदय शर्मा को सौंपी गई है। उदय शर्मा की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव सहित मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, सूर्यप्रकाश राय, तरुण, मनोज, सुनील, अखंड राय, हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर, रामपलट, संजीव यादव, रामाशीष यादव, गौरव सिंह, इब्राहिम खान, सतीश सिंह, सिनोध कुमार, देवकुमार, अखिलेश यादव, रीना पाण्डेय, संजय आदि शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

