करंडा : तेज रफ्तार कार व टाटा सूमो में हुई भीषण टक्कर, कार सवार शिक्षक की हालत गंभीर, रेफर

करंडा। थानाक्षेत्र के परमेठ पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार और टाटा सूमो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार निवासी शिक्षक सुनील कुमार (48) करंडा के करकटपुर स्थित विद्यालय में तैनात हैं। वो स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा सूमो से परमेठ पुल के पास उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। टाटा सूमो में बच्चे भी सवार थे, जो सुरक्षित हैं। घटना के बाद घायल शिक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

