जमानियां : गंगा किनारे गाय चरा रहे वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, 4 बकरियों व बछिया की भी हुई मौत

जमानियां। क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं दूसरे गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। रामपुर पट्टी सरनाम खां उर्फ खांवपुरा में हुई। दोपहर में गांव निवासी 65 वर्षीय साहब यादव गंगा किनारे गाय चरा रहे थे। उसी समय मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे 3 पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं उनके गांव निवासी शिवानंद की बछिया पर भी आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से देवरिया में मवेशियों की मौत हो गई। देवरियों में आकाशीय बिजली गिरी और गांव निवासी टेंगरी प्रसाद की चार बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों पशुपालकों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।

