जमानियां : गाय के लिए चारा काटने की तैयारी कर रहे वृद्ध को लगा करंट, गंभीर हाल में रेफर





जमानियां। थानाक्षेत्र के पाह सैयदराजा में खेत में तार बिछाने के दौरान वृद्ध को करंट लग गया। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 60 वर्षीय सिपाही शर्मा सुबह में अपने खेत में गाय का चारा काटने के लिए तार बिछा रहे थे। लेकिन असावधानी के चलते करंट लग गया और वो गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह उन्हें करंट से अलग कर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हाल में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : गंगा किनारे गाय चरा रहे वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, 4 बकरियों व बछिया की भी हुई मौत
जमानियां : बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार चचेरे भाईयों को मारपीट किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज >>