जमानियां : बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार चचेरे भाईयों को मारपीट किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज





जमानियां। थानाक्षेत्र के मतसा में बदमाशों ने चचेरे भाईयों को दिनदहाड़े मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने 2 नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जीवपुर गांव निवासी विकास सिंह अपने चचेरे भाई आशु सिंह के साथ बाइक से जमानियां रेलवे स्टेशन जा रहा था। अभी वो गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि अमन राय, रितेश राय अपने 2 अज्ञात बदमाश साथियों के साथ बाइक से वहां आए और कुछ पूछा। इसके बाद लाठी डंडों से मारपीट कर दोनों भाईयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : गाय के लिए चारा काटने की तैयारी कर रहे वृद्ध को लगा करंट, गंभीर हाल में रेफर
नंदगंज : तलवल मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पैदल राहगीर को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम >>