नंदगंज : तलवल मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पैदल राहगीर को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम





नंदगंज। सदर थानाक्षेत्र के तलवल मोड़ स्थित पावर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल बाजार जा रही वृद्ध को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमादपुर निवासी 65 वर्षीय भुआल बिंद किसी काम से पैदल ही महराजगंज बाजार जा रहा था। अभी वो तलवल मोड़ स्थित पावर हाउस के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र पुनवासी बिंद ने थाने में तहरीर दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार चचेरे भाईयों को मारपीट किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर : रफ्तार का कहर! हाईस्पीड कार ने बाइक को रौंदा, 2 साल की मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर >>