मेन लाइन की टूटी तार, 24 घंटों से पेयजल को तरस रहे ग्रामीण



बहरियाबाद। क्षेत्र में किसी स्थान पर मुख्य लाइन का तार टूट जाने से पूरे बहरियाबाद उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की बुधवार की शाम से ही आपूर्ति ही ठप हो गई है।



जिससे न सिर्फ दर्जनों गांव अंधेरे में हैं बल्कि उनके सामने पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है। आपूर्ति बाधित होने के बाद से ही विद्युतकर्मी फाल्ट ढूंढने में जुटे हुए हैं लेकिन फाल्ट नहीं मिल रहा। पिछले काफी दिनों से स्थानीय पावर हाउस से बिजली आपूर्ति के दौरान वोल्टेज काफी कम आ रही है। वहीं बारिश न होने व लो वोल्टेज के चलते किसान भी अब धान की फसल में पानी नहीं दे पा रहे है। ऊपर से स्थानीय जल निगम के द्वारा जलापूर्ति भी ठप्प हो गई है। जिससे मुहर्रम के दौरान पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< .....और पटरी पर लेटा मिला अधेड़
एक पखवारे से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं दर्जनों गांव >>