.....और पटरी पर लेटा मिला अधेड़



नंदगंज। थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग स्थित आउटर सिंग्नल के पास गुरुवार को तड़के ट्रेन से कटे 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



गुरूवार की सुबह लोग शौच के लिए रेलवे क्रासिंग के आउटर के पास से गुजर रहे थे कि वहां पर एक अधेड़ का कटा हुआ शव देखा। इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मृतक अधेड़ चेकदार नीली लुंगी और चेकदार शर्ट पहने हुआ था। उसका गर्दन और पैर कट गया था। ऐसा लग रहा था कि वो देररात आत्महत्या की नीयत से पटरी पर लेट गया होगा और ट्रेन उसे काटते हुए निकल गई होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दोस्त दोस्त ना रहा....प्यार प्यार ना रहा, दोस्त की पत्नी पर ही डाला डोरा तो भुगता ऐसा अंजाम
मेन लाइन की टूटी तार, 24 घंटों से पेयजल को तरस रहे ग्रामीण >>