एक पखवारे से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं दर्जनों गांव



बहरियाबाद। क्षेत्र के बहरियाबाद-सादात मार्ग पर स्थित रमेश जायसवाल के बाड़े के पास लगा 63 केवीएका ट्रांसफार्मर पिछले एक पखवारे से जला पड़ा है। जिससे संबंधित गांव चकसदर, चकखिजिर व चकफरीद के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं।



बार-बार शिकायत के बावजूद इस दिशा में विभाग उदासीन बना हुआ है। गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त को ट्रांसफार्मर जला जिसे विभाग ने एक सितम्बर को बदल दिया पर दो दिनों के अंदर ही तीन सितम्बर को उक्त ट्रांसफार्मर पुनः जल गया। चकखिजिर निवासी देवराज का कहना है कि विभाग की घोर लापरवाही के चलते जहाँ हम उमस भरी गर्मी के साथ अंधेरे में रहने को विवश है। वहीं किसानों की धान की फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। डब्बू, मनोज कुमार, बहादुर, किशोरी राम आदि ने विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उक्त जले ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाये।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मेन लाइन की टूटी तार, 24 घंटों से पेयजल को तरस रहे ग्रामीण
मुहर्रम : जोश में होश खोने से युवाओं को रोकें बुजुर्ग - एसडीएम >>