मुहर्रम : जोश में होश खोने से युवाओं को रोकें बुजुर्ग - एसडीएम



बहरियाबाद। स्थानीय इस्लामिया स्कूल परिसर में मुहर्रम को लेकर गुरुवार को कस्बा के जिम्मेदार नागरिकों की उपस्थिति में एक शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।



इस दौरान जखनियां के उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि मुहर्रम के ताजिया व अखाड़े के जुलूस में दोनों मुहल्लों के युवा जोश में होश न खो दे यह जिम्मेदारी बुजुर्गों की है। प्रभारी क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर व दक्षिण मुहल्ले के जुलूस निश्चित समय पर अपने-अपने स्थानों पर पहुंचे। दोनों पक्षों के वालंटियर्स चौकन्ने रहें। इस दौरान दोनों मुहल्ले के ताजियेदारों के अतिरिक्त अन्य जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जयचंद भारती, वजीहुल हसन, मुंतज़िर इमाम, शमीमुल वरा, अफसर इमाम, ग्राम प्रधान डॉ. निसार अहमद, अब्दुल वाजिद अंसारी, सलीम अंसारी, वंशराज यादव, ऐनुल वरा, अनीस वरा, कमर इकबाल, हलका लेखपाल भूलोटन यादव आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एक पखवारे से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं दर्जनों गांव
रेलवे को ‘स्वस्थ’ करने के बाद अब भारत को स्वस्थ भी बना रहे मनोज सिन्हा >>