रेलवे को ‘स्वस्थ’ करने के बाद अब भारत को स्वस्थ भी बना रहे मनोज सिन्हा

बहरियाबाद। क्षेत्र के नौरंगाबाद स्थित काली माई मंदिर के परिसर में गुरुवार को केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सौजन्य से “निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर“ का आयोजन किया गया।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों रोगियों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवायें वितरित की गई। इसके पूर्व शिविर का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने फीता काट कर किया। शिविर में आये लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार बीते 16 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत के साथ ही स्वस्थ भारत के लिए “निःशुल्क चिकित्सा शिविर“ के द्वारा एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत है। शिविर के द्वारा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना मुख्य उद्देश्य है। आगे उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव के गरीब लोगों को आने वाले समय में “जन औषधि केन्द्र“ के द्वारा सस्ती दवायें उपलब्ध कराई जाये। इस दौरान डा. हरिशंकर के नेतृत्व में डॉ. रमेश प्रसाद, डॉ. शिवचंद यादव, डॉ. सुनील चौबे, डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, डॉ. विन्ध्याचल मिश्रा, डॉ. सोनम श्रीवास्तव मरीजों के इलाज में जुटे रहे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सहाय, दीना नाथ खरवार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाअध्यक्ष श्याम नारायण, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह बबलू, रामाश्रय मिश्रा, उमाशंकर पाल, दिनेश सिंह सिंटू, आलोक सिंह, राममूरत, राणा यादव, उपेन्द्र नाथ सिंह, उमेश चौहान, प्रियंवदा मिश्रा, बृजमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। शिविर के संयोजक भाजपा नेता मुनिराज चौहान ने आभार प्रकट किया।

