‘‘शौचालय तो दे दिया सरकार, अब मरम्मत भी करा दीजिए’’



खानपुर। सरकार शौचालय भी दे और अगर वो क्षतिग्रस्त हो जाए तो उसकी मरम्मत भी कराए। कुछ ऐसी ही सोच क्षेत्रीय लोगों की है जो सरकार से शौचालयों के लिए अनुदान लेकर शौचालय भी बनाते हैं और टूटने पर मरम्मत के लिए भी सरकारी अमले ही बाट जोहते हैं।



ऐसा ही एक मामला खानपुर के सैचनपुर गांव में है। जहां पर पूर्व में सरकार द्वारा दिए गए शौचालय की दशा बेहद खराब हो चुकी है। लेकिन शौचालय लेने वाले इसे खुद मरम्मत कराने की बजाय सरकार द्वारा मरम्मत कराए जाने की राह देख रहे हैं। सैचनपुर के मंगरू यादव को एक साल पूर्व मिले शौचालय का वर्तमान में छत गायब हो चुका है। दरवाजा टूटा पड़ा है और जब उनसे पूछा गया कि मरम्मत क्यों नहीं करा रहे तो उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार शौचालय देहने त ओनहीं न बवनईहें।’’ कमोबेश ऐसी स्थिति ज्यादातर लाभार्थियों की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले तो कईयों के छप्पर उड़े
दोस्त दोस्त ना रहा....प्यार प्यार ना रहा, दोस्त की पत्नी पर ही डाला डोरा तो भुगता ऐसा अंजाम >>