तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले तो कईयों के छप्पर उड़े

सैदपुर/खानपुर। क्षेत्र में गुरूवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं कईयों के छप्पर उड़ जाने से उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई तो कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिखरी मिली। सड़कों पर अचानक आयी आंधी पानी से अफरा तफरी का माहौल हो गया था। इसी क्रम में सैदपुर के परसनी सहित कई स्थानों पर तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि विभाग की सक्रियता से उनकी तत्काल मरम्मत कराकर शाम तक आपूर्ति बहाल करा ली गई।

