शौच के दौरान ट्रेन से हुई टक्कर में वृद्ध की मौत

खानपुर। थानाक्षेत्र के बिहारीगंज रेलवे क्रासिंग के किनारे शौच के लिए बैठे वृद्ध की बुधवार की रात डीएमयू ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के फरिदहां निवासी मुन्नर यादव 60 शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे बैठे थे। इस बीच वो करीब साढ़े 8 बजे जौनपुर से औड़िहार जा रही डीएमयू आई लेकिन वो उसकी आवाज नहीं सुन सके। जब ट्रेन बिल्कुल नजदीक आ गई तो उन्हें पता चला और वो वहां से भागे। लेकिन इसी चक्कर में वो इंजन से टकरा गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचे तो ढूंढने पहुंचा उनका पुत्र उन्हें मृत हालत में लेकर रोते बिलखते घर आया। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

