आधी रात को सिधौना में क्यों हुई आतिशबाजी??

खानपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत की जीत पर भारत की सड़कों पर शोरगुल के साथ जश्न न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बुधवार को भारत व पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में आधी रात के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान पर 8 विकेट की जीत ने आधी रात में क्षेत्र में एक गूंज पैदा कर दी।
एशिया कप के इस मैच में आधी रात को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करते ही सिधौना में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर गए और जश्न का दौर शुरू हो गया। इसके पश्चात सिधौना स्थित क्रिकेट कोच चंद्रपति यादव के आवास पर उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। बॉलिंग कोच दयालु सिंह ने कहा कि चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तान से हार का बदला एशिया कप में लिया जायेगा और भारत एशिया कप जीतकर आयेगा। इस मौके पर कमलेश यादव, पिंकू सिंह, रमेश कनौजिया, अरविंद मांझी, जितेन्द्र सिंह, लवप्रकाश सिंह, राजकुमार गौड़ आदि मौजूद थे।

