.....और जब चिकित्सकों ने तान दिया झाड़ू तो समर्थन में उतरी जनता

खानपुर। क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए गुरूवार को चिकित्सकों ने खुद झाड़ू उठा लिया।
इस दौरान उन्होंने परिसर के अंदर से लगायत बाहर तक सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरूआत डा. अभिषेक गुप्ता ने की और इसके बाद उनके साथ तैनात अन्य चिकित्सकों ने सहयोग दिया। चिकित्सकों के हाथों में झाड़ू देख हर कोई इस पहल की सराहना कर रहा था। कई राहगीर भी उनका साथ देने के लिए साथ हो लिए। डा. वीपी राय ने कहा कि हम लोगों को सफाई करते देख अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और सफाई नहीं भी करेंगे तो कम से कम चिकित्सा परिसर में गंदगी नहीं करेंगे। जब देश का प्रधानमंत्री सफाई के लिये झाडू उठा सकता है तो हम क्यों नहीं। इस मौके डा. नेहा सोनकर, डा. वीसी यादव, किशोरी कश्यप, अनुपमा सिंह, सुशीला, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद थे।

