जरा सी लापरवाही और चली गई युवक की जान

पब्लिक रिपोर्टर : राहुल कुमार गुप्ता गोरखपुर। जनपद के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर गुरूवार की दोपहर ट्रेन से उतरने के दौरान अज्ञात युवक पहियों के नीचे आ गया जिससे वो दो भागों में बंट गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे कब्जे में लेकर साथ चली गई और शिनाख्त में जुटी थी।
गुरूवार को करीब 28 वर्षीय युवक कहीं से कमाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर आ रहा था। गौरी बाजार स्टेशन पर प्लेटफार्म काफी नीचा है जिसके चलते स्टेशन पर उतरने के दौरान वो असंतुलित होकर गिरा और सीधे पटरियों पर चला गया। इस बीच ट्रेन चल दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच ट्रेन भी रूक गई। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को अपने साथ ले गई और शिनाख्त में लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः वो गौरी बाजार का है क्योंकि वो कई बार देखा गया था।

