चाय बनाते झुलसी विवाहिता



सैदपुर। बहरियाबाद थानाक्षेत्र के हुसनपुर गांव में बुधवार की शाम को चाय बनाने के दौरान विवाहिता झुलस गई।



उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई और उसे लेकर तत्काल सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हुसनपुर गांव निवासिनी विवाहिता पूजा देवी 19 पत्नी राज बुधवार की शाम को घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इस बीच किसी तरह से उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वो झुलसने लगी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इस दौरान विवाहिता करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< उफ्फ! गाड़ी लूटने के लिए ‘‘सगी मां को भी मार दिया?’’
अरे! इस क्लीनिक पर भोर में बरसता है पत्थर?? >>