अब खुद ‘‘संसद’’ चलाएंगे ज्ञान भारती के बच्चे??



सैदपुर। नगर स्थित ज्ञानभारती हाईस्कूल में गुरूवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा चुनी गई बाल संसद की टीम को उनके पद की गरिमा व गोपनियता की शपथ दिलाई गई।



इस दौरान कक्षा 12 के आशुतोष सिंह, अमन सिंह, शुभम पांडेय, रोशन यादव, कक्षा 11 की अंजली भारद्वाज, कक्षा 12 की श्रुति, बबिता व पलक को बाल संसद का मंत्री चुना गया। इसके पश्चात प्रियंका बरनवाल द्वारा सभी कैप्टन को पद की गोपनियता की शपथ दिलाकर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात संजीव कुमार द्वारा सभी चुने गए कैप्टन को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक सौम्य बरनवाल ने कहा कि बच्चों को भारत के संसदीय व्यवस्था व लोकतांत्रिक प्रणाली से अवगत कराने के लिए इसे आयोजित कराया गया है। इससे न सिर्फ बच्चों के अंदर नेतृत्व की बल्कि उनके अंदर चुनावों को स्वच्छ बनाकर उनमें सहभागिता करने की भी भावना का विकास होगा। इस मौके पर साजदा खान, उमेश मिश्र, हनुमान जायसवाल, हेमलता पांडेय, कांति सिंह आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाहन स्वामियों के लिए विशेष खबर, आरटीओ विभाग का कड़ा फैसला
उफ्फ! गाड़ी लूटने के लिए ‘‘सगी मां को भी मार दिया?’’ >>