वाहन स्वामियों के लिए विशेष खबर, आरटीओ विभाग का कड़ा फैसला



सुल्तानपुर। अब जनपद में पुराने वाहनों के लिए कानून बना दिया गया है। जिसे न मानने वालों की गाड़ियों मंजिल पर पहुंचने से पूर्व ही रोक दी जाएंगी। इस बाबत जिले की तेजतर्रार एआरटीओ माला बाजपेई ने वाहन स्वामियों को कड़े निर्देश दिए हैं।



एआरटीओ ने पत्रकारवार्ता में बताया कि ऐसे वाहन मालिक अपने पुराने वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन करा लें। जिन जिन वाहनों का अब तक री-रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और वाहन मालिक बेलौस सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं उनके पास अब एक माह का समय है। एक माह में अब उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो उनके वाहनों को सीधे सीज कर दिया जाएगा और फिर उनकी वापसी भी नहीं की जाएगी। शहर में तेजी से ई-रिक्शा से रोजाना लग रहे जाम के सवाल पर बताया कि इससे शहर को निजात दिलाने की तैयारी कर ली गई है। बताया कि पूरे शहर में एक हजार ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन है। ऐसे में उनकी पहचान करने के बाद अनाधिकृत रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्यवाही की जा रही है। अब तक कई ई-रिक्शों को सीज भी कर दिया गया है। शहर में रूट निर्धारित किया गया है और उसे तोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पकड़े गए 87 बेटिकट व अवैध यात्री, वसूला गया भारी भरकम जुर्माना
अब खुद ‘‘संसद’’ चलाएंगे ज्ञान भारती के बच्चे?? >>