लड़कर हक छीनेंगे शिक्षणेत्तर कर्मी, बैठक में बनी रणनीति

बहरियाबाद। स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें 23 सितंबर को भितरी के सियावां स्थित आदर्श इंटर कालेज में होने वाली मंडल स्तरीय बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बिना संघर्षों के हमको हमारा हक नहीं मिलने वाला। संगठन मजबूत होगा तभी हमारे संघर्षों को बल मिलेगा और हमारा अधिकार सुरक्षित रहेगा। ऐसे में 23 सितंबर को तय स्थान पर सुबह 9 बजे सभी शिक्षणेत्तर कर्मी पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं। इस मौके पर जिला मंत्री राकेश पाण्डेय, संगठन मंत्री पराग श्रीवास्तव, विशाल कुशवाहा, ओमकार श्रीवास्तव, राधेश्याम, कैलाश सिंह, सूर्यनाथ सिंह यादव, राजमोहन राम, रामाश्रय यादव, प्रकाश राम, शिवलोचन कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सूर्यनाथ प्रजापति ने किया।

