गहमर : रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका





गहमर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात अप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। शव देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और रेलवे चौकियों पर उसकी फोटो और हुलिया भेजा गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सुहवल : हाईवे पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की हालत गंभीर, कोमा में जाने से वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर
वाराणसी : काशी तमिल संगमम के लिए कन्याकुमारी से बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, बुधवार को कन्याकुमारी से रवाना हो तीसरी रात पहुंचेगी बनारस >>