जखनियां : सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भुड़कुड़ा थाने में हुआ पुलिस का ध्वजारोहण, वीर जवानों के त्याग और बलिदान को किया याद

जखनियां। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सोमवार को भुड़कुड़ा कोतवाली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से ध्वजारोहण कर देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों के त्याग, बलिदान और शौर्य को याद किया गया। इस दौरान जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। साथ ही देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। साथ ही शहीद सैनिकों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति समाज की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय, अतिरिक्त निरीक्षक मदन पटेल, उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, सैफ, जयप्रकाश सिंह, मनोरंजन सिंह, चंदन तिवारी, शशि भूषण शर्मा, प्रियन पटेल, कृष्ण चंद तिवारी आदि रहे।

