जखनियां : डीएपी की किल्लत से प्रभावित हो रही गेहूं की बुआई, साधन सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे किसान, ढीली हो रही जेब





जखनियां। मौसम अनुकूल होने और खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद क्षेत्र के किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस समय डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। किसान खाद के लिए साधन सहकारी समितियों और सरकारी गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं, सहकारी गोदामों पर उन्नतशील प्रजाति के गेहूं के बीज और कीटनाशक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि गेहूं की बुआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में डीएपी की कमी से किसानों की बुआई प्रभावित हो रही है। मजबूरी में किसानों को बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि तहसील क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों पर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों, उन्नतशील बीजों और कीटनाशक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसानों को समय से खेती का काम पूरा करने में परेशानी न हो।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : ईंट भट्ठा संचालक पर कथित रूप से फायरिंग सहित लूट का आरोप, पिस्टल की नोक पर 10.50 लाख का बकाया लिखवाने का आरोप लगा दी तहरीर
जखनियां : सिर्फ गिट्टी व मिट्टी डालकर छोड़ दी गई अधूरी सड़क से उड़ रहे धूल के गुबार, ग्रामीणों का बुरा हाल >>