गाजीपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष व 3 बने महामंत्री, अन्य कईयों को मिली जिम्मेदारी





गाजीपुर। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की संस्तुति के बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिद्धार्थ ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेश राम, पुनवासी राम, सोनिया साहब सोनू, मार्कण्डेय प्रसाद, जवाहिर राम, सुभाष राम, रामबचन राम और बब्बन राम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिला महामंत्री के पद पर विजय सहाय, डॉ. बृजबाला सोनी और रंजित कुमार को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिला मंत्री पद पर देवचंद राम, कृष्ण कुमार नीना, बबलू कुमार गौतम, सुजीत कुमार, अभय प्रताप, विशाल पासी, अरुण कुमार और बलवंत कुमार को शामिल किया गया है। संगठन के वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार सरोज को जिला कोषाध्यक्ष और राकेश सोनकर को सह कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। संगठन के प्रचार-प्रसार और मीडिया संबंधी कार्यों के लिए विप्लव रावत को जिला मीडिया संयोजक तथा नागेंद्र कुमार निगम को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, संगठन के आईटी संबंधी कार्यों के लिए विवेकानंद कुमार को जिला आईटी संयोजक और अविनाश कुमार चौधरी को आईटी सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गौरी बांसफोर, विकास राम, अमित गोयल, रोशन कुमार, विंध्याचल कन्नौजिया, दीपक कुमार, डॉ. रामप्रवेश राम, शिव कुमार पासवान, मंगेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमर प्रसाद, राजन पासवान, माधुरी देवी, कृष्णा कुमार व राजन कुमार को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारियों के साथ मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : डाला छठ को लेकर सजे बाजार, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी तेज, गंगा और गांगी नदी के घाटों सहित तालाबों पर बनीं वेदियां
सैदपुर : छठ घाटों का निरीक्षण कर डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां, पक्का घाट पर हजारों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के दिए निर्देश >>