गाजीपुर : जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सैदपुर की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान, आईं अव्वल

गाजीपुर। जिला स्तरीय 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सैदपुर के राबाइंका की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। कक्षा 10 की अमीक्षा ने गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 10 की ही अंजली ने विज्ञान विषय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12 की दिव्या ने वरिष्ठ वर्ग के विज्ञान विषय में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

