सादात : उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी, 20 पंखे समेत बिजली के उपकरण गायब





सादात। थानाक्षेत्र के डढ़वल गांव में करीब 19 वर्षों के इंतजार के बाद बनकर तैयार हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उद्घाटन से पहले ही चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र से करीब 20 पंखे, बिजली के बोर्ड, तार और सबमर्सिबल पंप सहित अन्य सामान चुरा लिया। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण लंबे इंतजार के बाद पूरा हुआ है। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किए जाने की संभावना है। वहीं उद्घाटन से पहले ही परिसर में चोरी की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को झटका दिया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अभी स्वास्थ्य केंद्र विधिवत शुरू भी नहीं हुआ और वहां लगे जरूरी उपकरण चोरी हो गए। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सैदपुर की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान, आईं अव्वल
गोरखपुर : छठ पर टाटानगर-छपरा के बीच दो फेरों में चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 12 व 17 को टाटानगर से तथा 13 व 18 को छपरा से होगा संचालन >>