गोरखपुर : छठ पर टाटानगर-छपरा के बीच दो फेरों में चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 12 व 17 को टाटानगर से तथा 13 व 18 को छपरा से होगा संचालन

गोरखपुर। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने टाटानगर और छपरा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08185/08186 टाटानगर-छपरा-टाटानगर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों में किया जाएगा। टाटानगर से 12 एवं 17 नवंबर तथा छपरा से 13 एवं 18 नवंबर 2026 को इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 08185 टाटानगर-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों को टाटानगर से शाम 6ः10 बजे प्रस्थान करेगी। यह चांडिल से शाम 7ः12 बजे, पुरुलिया जंक्शन से 7ः52 बजे, बोकारो स्टील सिटी से रात 9 बजे, चंद्रपुरा से 9ः32 बजे, धनबाद से 10ः45 बजे और चितरंजन से रात 11ः54 बजे छूटेगी। अगले दिन मधूपुर से रात 12ः50 बजे, जस्सीडीह से 1ः30 बजे, झाझा से 2ः50 बजे, किऊल से 3ः42 बजे, बरौनी से सुबह 6ः10 बजे, शाहपुर पटोरी से 7ः17 बजे, हाजीपुर से 8ः23 बजे तथा सोनपुर से 8ः35 बजे प्रस्थान कर सुबह 10ः30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08186 छपरा-टाटानगर त्योहार विशेष ट्रेन 13 एवं 18 नवंबर को छपरा से दोपहर 12ः40 बजे रवाना होगी। यह सोनपुर से दोपहर 1ः30 बजे, हाजीपुर से 1ः45 बजे, शाहपुर पटोरी से 2ः42 बजे, बरौनी से शाम 4ः30 बजे, किऊल से 5ः47 बजे, झाझा से शाम 7ः13 बजे, जस्सीडीह से 7ः50 बजे, मधूपुर से रात 8ः22 बजे, चितरंजन से 9ः15 बजे तथा धनबाद से रात 11 बजे छूटेगी। अगले दिन चंद्रपुरा से रात 12ः07 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 12ः45 बजे, पुरुलिया जंक्शन से 1ः42 बजे और चांडिल से 2ः55 बजे प्रस्थान कर सुबह 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी। रेल प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के दौरान इस ट्रेन के संचालन से टाटानगर और छपरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

